भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई सम्पन्न

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी के अध्यक्षता में आयोजित पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न। बैठक मौजूद पदाधिकारियों को भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि आगामी समय में झारखंड युवा मोर्चा के द्वारा राज्य कि हेमंत सरकार के द्वारा जिस प्रकार से युवाओं को गुमराह करने का काम किया गया है इसके खिलाफ पुरजोर तरीके से आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि केंद्र सरकार द्वारा लोगों को दिए जा रहे मुफ्त वैक्सीन को लेकर राज्य में लोगों को जागरूक करने के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन उपलब्ध कराने को लेकर प्रदेशभर में कार्यकर्ता अभियान चलाएंगे। बैठक में प्रदेश भर में युवा मोर्चा के द्वारा होने वाले आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री मनीष दूबे ने गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, सत्यदेव मुंडा, सूर्या प्रभात, निशांत सिंह, प्रदेश मंत्री अजत शत्रु, अमित साहू, पूजा सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जयसवाल जी, सह कोषाध्यक्ष अश्विनी कुमार जी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  अवैध पार्किंग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चला अभियान

You may have missed