जल संकट पर एक्शन मोड में मेयर, मानगो के लिए मांगी विस्तृत योजना

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो की महापौर सुधा गुप्ता ने नगर आयुक्त कृष्ण कुमार को निर्देश दिया है कि नगर निगम क्षेत्र में सुचारु और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल्द एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना में जल स्रोत, वितरण व्यवस्था, पाइपलाइन नेटवर्क, पानी के दबाव और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ठोस समाधान शामिल किए जाएं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मेयर ने स्पष्ट किया कि नागरिकों को स्वच्छ और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी है। उन्होंने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाएं।

साथ ही, आगामी छठ और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों के सफल आयोजन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने पर भी जोर दिया गया है।

See also  सुबह-सुबह झमाझम बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed