शॉर्ट सर्किट से 3 घरों में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गिरिडीह : बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से तीन घरों में आग लगने से भारी नुकसान हुआ। इस घटना में बलगो निवासी नारायण राम, कुम्हरपिटनी गांव के सहदेव यादव, महेंद्र यादव और विकास यादव के घरों में रखा करीब तीन लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया।पहली घटना बलगो गांव में हुई, जहां शाम करीब तीन बजे नारायण राम के ढलाई मकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मोटर और पानी की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वहीं दूसरी घटना कुम्हरपिटनी गांव में हुई। बताया गया कि शाम करीब पांच बजे ट्रांसफार्मर में लाइन जोड़ने के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे दो सगे भाइयों सहदेव यादव और महेंद्र यादव के घर में आग लग गई। आग की चपेट में विकास यादव का घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, जबकि फायर ब्रिगेड की गाड़ी शाम साढ़े सात बजे पहुंची। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

See also  श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, VIP दर्शन पर रोक और AI तकनीक से होगी निगरानी

Thanks for your Feedback!

You may have missed