शहीद मोटका गोप का 37वां शहादत दिवस 23 सितंबर को, शिक्षा और खेल से जुड़े होंगे कई कार्यक्रम

Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा के रानीडीह कोकेटोला में झामुमो जमशेदपुर प्रखंड समिति की ओर से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू ने बताया कि अलग झारखंड राज्य आंदोलन के पुरोधा और गरीबों के हक की आवाज रहे शहीद मोटका गोप का 37वां शहादत दिवस 23 सितंबर को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रखते हुए शिक्षा, खेल और बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम रखे गए हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शहीद मोटका गोप की स्मृति में 20 सितंबर को स्थानीय युवाओं के लिए फुटबॉल प्रतियोगिता और 5 से 10 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आयोजकों के अनुसार इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना तथा उनमें रचनात्मकता और खेल भावना को बढ़ावा देना है। मुख्य कार्यक्रम 23 सितंबर को होगा, जिसमें शहीद मोटका गोप के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित की जाएगी।

शहीद मोटका गोप की स्मृतियों और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। झामुमो जमशेदपुर प्रखंड समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। संवाददाता सम्मेलन में मुखिया सुनील किस्कू, पुकलू सरदार, लखन सोरेन, शंकर गोप, अनूप शर्मा और सोनू सुंडी समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक संख्या में शामिल होने और शहीद मोटका गोप के विचारों को आत्मसात करने की अपील की।

See also  मानगो पुल पर ट्रेलर पलटने से भीषण जाम, 10 मिनट का सफर तय करने में लगे डेढ़ से दो घंटे

 

About The Author

You may have missed