आसांगी चेकडैम में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद, इस साल अब तक सात की मौत

Advertisements

आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र के आसांगी चेकडैम में डूबे दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बंतानगर निवासी सोनू लोहार (18) का शव वास्तु विहार के पास नदी से मिला। वहीं, मीरुडीह निवासी शुभम शर्मा का शव उस समय मिला, जब एनडीआरएफ की टीम वापस लौट रही थी। शुभम का शव डैम से 500 मीटर की दूरी पर बरामद किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, रविवार को आदित्यपुर के दोनों युवक आसांगी चेकडैम में नहाने गए थे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस को जानकारी दी गई।

आसांगी चेकडैम में इस साल अब तक डूबने से सात युवकों की जान जा चुकी है। इनमें आदित्यपुर-2 के रोड नं- 11 और 21 के दो युवक, एस-टाइप और कल्पनापुरी के दो युवक और एनआईटी का एक छात्र शामिल हैं। प्रशासन ने डैम पर चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को नदी में नहीं उतरने की सलाह दी है, लेकिन इसके बावजूद युवक नहाने के लिए गहरे पानी में उतर जाते हैं।

 

About The Author

See also  साकची में करीब नौ लाख की चोरी में दो नाबालिग हिरासत में

You may have missed