संडे को मर्दानी 3 की सबसे ज्यादा कमाई,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

दिल्ली: अभिराज मीनवाला द्वारा निर्देशित रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने 30 जनवरी को सनी देओल की बॉर्डर 2 के शोर में दस्तक दी थी. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मर्दानी 3 ने पहले दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया. लेकिन दूसरे दिन यह आंकड़ा 6. 25 करोड़ तक पहुंच jb गया. जबकि तीसरे दिन पिछले दो दिनों के मुकाबले मर्दानी 3 ने सबसे ज्यादा कमाई हासिल की है. मर्दानी 3 ने संडे को 7.25 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 के शोर में हासिल की है. इसके बाद भारत में मर्दानी 3 का नेट कलेक्शन 17.5 करोड़ हो गया है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 20.7 करोड़ का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन मर्दानी 3 ने हासिल किया है. जबकि दुनियाभर में फिल्म की कमाई 25.1 करोड़ हो गई है. वहीं पहले वीकेंड पर फिल्म का भारत में कलेक्शन 17.5 रहा है. मर्दानी 3′ को शाम के शोज से फायदा मिला
फिल्म की ऑक्यूपेंसी 1 फरवरी को 33.29% रही। सुबह के शोज की 13.23%, दोपहर के शोज के दौरान 37.04%, शाम के शोज में 49.80% बढ़त देखने को मिली। लेकिन रात के शोज के वक्त 33.10% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। यानी इसे भी ‘बॉर्डर 2’ की तरह शाम में ज्यादा लोग देखने पहुंचे। इसे संडे का फायदा नहीं मिला और इस हफ्ते कोई दूसरी छुट्टी भी नहीं। ऐसे में इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो वह अब 25.1 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में ग्रॉस कलेक्शन 20.7 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन 4.4 करोड़ रुपये है, जो कि इस फैंचाइजी फिल्म के लिए काफी कम है।प्रदीप सरकार की निर्देशित ‘मर्दानी’ ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में नेट 35.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था और दुनियाभर में इसने 59.30 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, ‘मर्दानी 2’ ने भारत में 57 करोड़ रुपये नेट और वर्ल्डवाइड 67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed