खेलो झारखंड 2022 के तहत जिला स्तरीय कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता):-खेलो झारखंड 2022 के तहत जिला स्तरीय कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मंगलवार को जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में कराटे तीरंदाजी वॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिता हुई जबकि फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन तीनप्लेट फुटबॉल मैदान गोलमुरी में हुआ जिसमें विभिन्न प्रखंडों के 450 प्रतिभागी बच्चों ने भाग लिया। इसमें विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखा। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से लेकर आठवीं तक तथा कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों की अलग-अलग टीमों ने भाग लिया। इन सभी प्रतियोगिताओं में केजीवीपी स्कूलों का बेहतर प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी रांची में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया, जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनुमंडल शिक्षा प्रसार पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने परिचय प्राप्त कर किया। इस प्रतियोगिता में जेआरडी के खेल प्रशिक्षक, स्कूलों के शारीरिक शिक्षक व शिक्षकों ने योगदान दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  94.60% अंक लाकर छात्रा ने रचा स्कूल इतिहास, टॉपर बनकर सबको किया गौरवान्वित

Thanks for your Feedback!

You may have missed