मानगो जलापूर्ति फेज-2 से 10 हजार नए घरों को मिलेगा पानी, क्षमता 80 एमएलडी होगी

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बेहतर बनाने और बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए जलापूर्ति योजना के फेज-2 की प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां तेज हो गई हैं। लगभग 23 करोड़ रुपये की इस परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र की जलशोधन क्षमता 48 एमएलडी से बढ़कर 80 एमएलडी हो जाएगी। इससे करीब 10 हजार नए घरों तक पीने का पानी पहुंचाने की तैयारी है। फिलहाल मानगो में प्रतिदिन 48 एमएलडी शोधित जल की आपूर्ति की जा रही है। फेज-2 के तहत 32 एमएलडी क्षमता का नया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा। इसके साथ इंटकवेल की तकनीकी व्यवस्था में विस्तार और कच्चे पानी की पाइपलाइन का दायरा भी बढ़ाया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

योजना के तहत पाइपलाइन शिफ्टिंग मद में बची 3.35 करोड़ रुपये की राशि से अब तक जलापूर्ति नेटवर्क से वंचित सीमावर्ती मोहल्लों को जोड़ा जाएगा। इनमें बालिगुमा, संकोसाई, तुरियाबेड़ा और आसपास के बागान क्षेत्र शामिल हैं। संबंधित तकनीकी शाखा डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। अंतिम प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। वहीं, इंटकवेल से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक कच्चे पानी की आपूर्ति के लिए मौजूदा 700 डाया पाइपलाइन को बढ़ाकर 1000 डाया किया जाएगा। पंपिंग व्यवस्था में 4 पंप चौबीसों घंटे काम करेंगे, जबकि 2 पंप आपात स्थिति के लिए स्टैंडबाय में रहेंगे।

जल भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए मानगो गांधी मैदान में 13 लाख लीटर क्षमता की नई जलमीनार बनाने की योजना है। इसके अलावा जोन-1 के कुमरूम बस्ती क्षेत्र में 6 लाख लीटर की टंकी का निर्माण होगा। जोन-2 के डिमना क्षेत्र में भी जलापूर्ति संतुलित रखने के लिए अतिरिक्त टंकी बनाने का प्रस्ताव है।

About The Author

You may have missed