मानगो में स्कूली बच्ची से दुष्कर्म करने वाला भेजा गया जेल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:  मानगो ईलाके की रहने वाली साढ़े तीन साल की स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी दाईगुट्टू का चालक जयश्री तिवारी को मानगो पुलिस ने आज जेल भेज दिया है. उसके खिलाफ शनिवार को ही मामला थाने तक पहुंचा था. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में पहल की और आरोपी के घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसका भंडाफोड़ आज सिटी एसपी ऋषभ गर्ग की ओर से पुलिस ऑफिस सभागार में किया गया. बच्ची ने शनिवार की दोपहर को ही घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी थी. इसके बाद मामला पहले भाजपा नेता विकास सिंह के पास पहुंचा था. उसके बाद विकास सिंह मामले को लेकर थाने पर पहुंचे थे. इसके बाद पुलिस की ओर से पहल की गई.

छापेमारी टीम में मुख्य रूप से मानगो थाना प्रभारी के अलावा, एसआई आमीर हमजा, विवेक पंडित, सुनिल चौधरी, शशिकान्त, महेन्द्र कुमार, परवन साह आदि शामिल थे.

Advertisements
See also  ओडिशा सीमा से सटे पोटका जंगल में जली हुई युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Thanks for your Feedback!

You may have missed