ओडिशा सीमा से सटे पोटका जंगल में जली हुई युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

0
Advertisements

पोटका : झारखंड-ओडिशा सीमा से सटे पोटका प्रखंड के जंगल किनारे बुधवार सुबह एक 35 से 40 वर्षीय अज्ञात युवती का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने सुबह जंगल की ओर जाते समय शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार युवती का चेहरा और शरीर बुरी तरह जला हुआ है, जिससे उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घटनास्थल के पास शराब की बोतलें और कुछ संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद हुई हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की पहले हत्या की गई और बाद में साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी मामलों की जांच की जा रही है और युवती की पहचान कराने के लिए विभिन्न माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। सीमा क्षेत्र होने के कारण ओडिशा पुलिस से भी संपर्क किया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed