मानगो के मधुसूदन अपार्टमेंट में पाँचवे तल्ले से कूदकर व्यक्ति ने की आत्महत्या …
Advertisements

जमशेदपुर :- जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत डिमना चौक के पास मधुसूदन अपार्टमेंट के पांचवे तल्ले से कूदकर 70 वर्षीय डॉ जीत लाल ने आत्महत्या कर ली. आनन-फानन में उन्हे तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि डॉ जीत गंभीर बिमारी से भी ग्रसित थे. कई साल पहले ही उन्होंने वीआरएस ले लिया था. वह मधुसूदन अपार्टमेंट में रह रहे थे. बीमारी के कारण वे अक्सर अवसाद में रह रहे थे. संभावना जताई जा रही है कि उन्होंने बिमारी से तंग आकर ही आत्महत्या की है.
Advertisements



