भाजपा जमशेदपुर के ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा की सोशल मीडिया में भी रही धूम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रमुख समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

0
Advertisements

जमशेदपुर:- आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को जमशेदपुर में स्वतंत्रता सेनानियों के अमर शौर्यगाथा का यशोगान करते हुए विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित तिरंगा यात्रा कई मायनों में खास और ऐतिहासिक रही। करीब 5 किलोमीटर की इस तिरंगे यात्रा में देशभक्ति नारों की गूंज चंद मिनटों में दिल्ली तक पहुंच गई। तिरंगा यात्रा को सफल और भव्य बनाने में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत समेत तमाम जिला पदाधिकारी व मोर्चा अध्यक्षों ने सभी बिंदुओं पर बारीकियों से कार्य किया। यात्रा को सफल बनाने में वरीय नेताओं के संग जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तिरंगा यात्रा के अभूतपूर्व सफलता पर एक ओर जहां भाजपा कार्यकर्ता हर्षित हैं। तो वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पार्टी के बड़े नेताओं ने भी सराहना की है। रविवार को तिरंगा यात्रा के संपन्न होते ही झारखंड भाजपा समेत कई वरीय नेताओं ने यात्रा के वीडियो को अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। जिनमें बीजेपी झारखंड प्रदेश, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय व अन्य शामिल हैं। नेताओं ने वीडियो साझा करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को पूरे सम्मान से फहराने की अपील की है। वहीं, जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने इसे कार्यकर्ताओं के परिश्रम का प्रतिफल बताते हुए कहा कि पार्टी के वरीय नेताओं का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन सदैव उत्साहित करता है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed