राष्ट्र निर्माण के पुरोधा थे मालवीय जी – मनीष झा अधिवक्ता अनिल तिवारी को मालवीय रत्न

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- पंडित मदन मोहन मालवीय सेवा समिति द्वारा गोविन्दपुर आर्शीवाद भवन में 10 वाॅं पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती समारोह धुमधाम से मनाया गया !
समिति प्रत्येक वर्ष एक ऐसे सामाजिक सख्शियत जो किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रख्यात हो उन्हें “मालवीय रत्न” प्रदान करती है इस अवसर पर मुख्य अतिथि कमिंस के प्लांट हेड मनीष झा, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, कांग्रेस के बरिष्ठ नेता आनन्द बिहारी दुबे, समाजसेवी नकुल तिवारी, भाजपा नेता कमलेश सिंह, डीडी त्रिपाठी, कांग्रेस नेता विजय यादव एवं डाॅ अजय किशोर चौबे द्वारा संयुक्त रूप से जमशेदपुर बार एसोसिएशन के महासचिव एवं सुप्रसिद्ध अधिवक्ता अनिल तिवारी जी को “मालवीय रत्न” से सुशोभित किया गया !
समारोह को संबोधित करते हुए कमिंस के प्लांट हेड मनीष झा ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय जी अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे राष्ट्र निर्माण में उन्होंने अहम योगदान दिया ! राष्ट्र निर्माण के पुरोधा के रूप में इतिहास में उन्हें याद किया जाता रहेगा !

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

ज्ञात हो कि पुर्व के वर्षों में मालवीय रत्न से सम्मानित लौहनगरी के प्रख्यात व्यक्तित्व में डॉ विजय शुक्ल, राष्ट्रपति पुरस्कार, डॉ बच्चन पाठक सलिल,प्रख्यात कवि, नेहा दुबे, आईएएस अधिकारी, विपिन शर्मा, राष्ट्रपति पुरस्कार, प्रो नेहा तिवारी, करीम सिटी काॅलेज, राकेश्वर पाण्डेय, प्रख्यात मजदूर नेता, अरूणा मिश्रा, अन्तर्राष्ट्रीय मुक्केबाज, दीनानाथ पाण्डेय, विधायक, सुरेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी, एशिया फेम रक्तदाता शामिल हैं !
कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, अध्यक्षता महासचिव कामेश्वर पाण्डेय, स्वागत भाषण अध्यक्ष हरेन्द्र मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन संतोष मिश्रा ने किया !

समारोह में मुख्य रूप से डाॅ विरेंद्र उपाध्याय, इंटक जिलाध्यक्ष अजय ओझा, आजसु नेता अप्पू तिवारी, कांग्रेस नेता अरविंद साहु, भाजपा के मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, शुभ नारायण मिश्रा, ब्रजेश पाण्डेय, एस डी तिवारी, नीरज दुबे, नागेन्द्र तिवारी, जगदीश मिश्रा, नरेश गौरा, संदीप झा, संतोष सिंह, बबन पाण्डेय, बशिष्ठ पाण्डेय, निरंजन झा, जितेन्द्र सिंह, दिनेश तिवारी, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, संदीप प्रसाद, कृष्ण कांत तिवारी, अनिल पाण्डेय आदि शामिल हुए !

About The Author