जुगसलाई उपाध्यक्ष चुनाव में बड़ा उलटफेर, अर्चना दुबे बनीं वाइस चेयरमैन; प्रतिद्वंद्वी को मिले सिर्फ 3 वोट

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद में सोमवार को वाइस चेयरमैन (उपाध्यक्ष) पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें अर्चना दुबे ने जीत हासिल की। जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने सबसे पहले नवनिर्वाचित चेयरमैन नौशीन खान और सभी 22 वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

उपाध्यक्ष पद के लिए अर्चना दुबे, इरशाद हैदर (अंसारी), सुरेश शर्मा लिपु और राहत हुसैन ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद सभी 22 वार्ड सदस्यों के बीच गुप्त मतदान कराया गया। मतगणना में अर्चना दुबे को 11 वोट मिले और वे विजयी घोषित हुईं। वहीं सुरेश शर्मा लिपु को 6 वोट, इरशाद हैदर को 3 वोट और राहत हुसैन को 2 वोट प्राप्त हुए।

चुनाव की खास बात यह रही कि झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान द्वारा समर्थित प्रत्याशी इरशाद हैदर को केवल तीन मत ही मिल सके। जीत के बाद अर्चना दुबे ने कहा कि वे जुगसलाई क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ जनहित में काम करेंगी।

See also  बाढ़ से राहत की तैयारी तेज, 2.38 करोड़ से बनेगा स्लुइस गेट, हजारों लोगों को मिलेगा फायदा

Thanks for your Feedback!

You may have missed