चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा, ताला काटते शातिर चोर को पुलिस ने दबोचा, 15 लाख का माल बरामद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शुभम कुमार उर्फ छोटू (28) के रूप में हुई है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। इस मामले में टेल्को थाना कांड संख्या 76/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, 26-27 मई की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एलएफएस स्कूल के सामने क्वार्टर नंबर के 3/158 के बंद घर के बाहर एक बाइक खड़ी है और दो लोग घर के अंदर घुसे हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दोनों आरोपी ग्रिल के पास ताला काटने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को देखते ही एक आरोपी भाग निकला, जबकि शुभम कुमार को कटर से ताला काटते हुए पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने फरार साथी की पहचान मो. राजू उर्फ जीवन बनर्जी उर्फ विजय मुंडा (निवासी जुगसलाई) के रूप में की। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह बिष्टुपुर, सीतारामडेरा, बागबेड़ा और टेल्को क्षेत्रों में कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी जैसे आभूषण, 58,130 रुपये नकद, चोरी के औजार और एक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है, जिसका नंबर प्लेट फर्जी पाया गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed