JSSC CGL पेपर लीक में बड़ा खुलासा, आरोपी के भाई-पत्नी से भी CID की पूछताछ

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : JSSC CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही CID ने मुख्य आरोपी और TDPL के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी से रविवार को साइबर थाने में लंबी पूछताछ की। उसके पुराने बयानों का अब तक मिले साक्ष्यों से मिलान किया जा रहा है। अभय के भाई अक्षय कुमार तिवारी और पत्नी सुषमा कुमारी से भी अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। CID इस मामले में पहले ही 18 अन्य संदिग्धों और संबंधित लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जांच में यह भी सामने आया है कि अक्षय और सुषमा दोनों परीक्षा में सफल हुए थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अभय ने पहले बताया था कि बोकारो के एक क्वार्टर में 16 लोगों को परीक्षा से पहले प्रश्नों के उत्तर रटाए गए थे और कथित तौर पर 65 सवालों के जवाब पहले उपलब्ध करा दिए गए थे। आरोप है कि इसके बदले हर अभ्यर्थी से 12 लाख रुपये लिए गए और इसी के सहारे अभय ने 48वीं रैंक हासिल की। एक अन्य आरोपी मो एबाद के बयान में JPSC की परीक्षा उप नियंत्रक श्वेता गुप्ता पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया गया है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी जांच में होना बाकी है। सरकार विवादित CGL परीक्षा पहले ही रद्द कर चुकी है और CID अब पूरे पेपर लीक नेटवर्क, एजेंटों की भूमिका तथा पैसों के लेन-देन की कड़ियां जोड़ रही है।

About The Author

You may have missed