भर्ती सुधार यात्रा पर भड़के ग्रामीण, पारंपरिक हथियारों के साथ रोका रास्ता

Advertisements

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में सोमवार को छात्र नेता देवेंद्र महतो के नेतृत्व वाली प्रस्तावित ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ का संथाली समाज ने जोरदार विरोध किया। सुबह धुमकुड़िया भवन के पास मांझी हड़ाम और ग्रामीण ढोल-नगाड़ों व पारंपरिक हथियारों के साथ जुट गए और यात्रा को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया। ग्रामीणों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का अधिकार सभी को है और यात्रा गोला या रामगढ़ में कहीं भी निकाली जा सकती है, लेकिन नेमरा गांव के भीतर मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों के मुताबिक हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री होने के साथ नेमरा के ‘मांझी हड़ाम’ भी हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विरोध और तनाव के बाद भी देवेंद्र महतो की यात्रा दोपहर करीब तीन बजे बरलंगा चौक होते हुए लुकैयाटांड मैदान पहुंची। वहां देवेंद्र महतो और यात्रा में शामिल लोगों ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। यात्रा में शामिल युवा भगवान बिरसा मुंडा, बिनोद बिहारी महतो और शिबू सोरेन की तस्वीरें लेकर चल रहे थे और ‘जय झारखंड’ समेत महापुरुषों के सम्मान में नारे लगा रहे थे।

About The Author

See also  हॉस्टल में आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल निदेशक और सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

You may have missed