JPSC परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार आरोपी पहले भी अपहरण केस में जा चुका था जेल

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : JPSC की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी को लेकर नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि वह चार महीने पहले अपहरण और रंगदारी से जुड़े एक मामले में भी गिरफ्तार होकर सात दिन जेल में रह चुका था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी और वह बेल पर बाहर था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया है कि 29 अप्रैल को आदित्य पांडेय ने रांची के सदर थाना में अभय तिवारी, उसके भाई अक्षय तिवारी और साले सौरभ व गौरव के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी और डेढ़ लाख रुपये फिरौती वसूलने का मामला दर्ज कराया था। जांच एजेंसियां अब यह भी जांच कर रही हैं कि अभय तिवारी ने अपने परिजनों समेत करीब 15 लोगों को गलत तरीके से नौकरी दिलाई और परीक्षा गड़बड़ी के जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई। वह देवघर जिले के मारगोमुंडा प्रखंड के कुदारखोसो गांव का निवासी है।

About The Author

See also  कोयला लदी मालगाड़ी की बोगी में लगी आग, स्टेशन पर मची हलचल; दमकल ने समय रहते पाया काबू

You may have missed