अवैध क्लीनिकों पर बड़ी सख्ती, झारखंड में शुरू होगा विशेष जांच अभियान से हड़कंप

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और बिना मानक वाले स्वास्थ्य केंद्रों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे राज्य में विशेष जांच अभियान चलाने का फैसला लिया है, जिसके तहत बिना लाइसेंस और नियमों के खिलाफ चल रहे क्लीनिकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध रूप से चल रहे स्वास्थ्य केंद्रों पर रोक लगाना, मातृ-शिशु स्वास्थ्य से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करना और पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के तहत अनियमितताओं पर कड़ी नजर रखना है। विभागीय स्तर पर हुई बैठकों में नियमों के उल्लंघन करने वाले केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, राज्य में पहले भी कई क्लीनिकों और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की जा चुकी है, जिनमें अनियमितता पाए जाने पर लाइसेंस निलंबन, सीलिंग और कानूनी कार्रवाई तक की गई है। अब इस नए विशेष अभियान के तहत निगरानी और तेज की जाएगी और पूरे राज्य में व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया जाएगा।

About The Author

See also  रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव समेत कई नए लाभ

You may have missed