रेल कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव समेत कई नए लाभ






जमशेदपुर : रेलवे कर्मचारियों को सेवा संबंधी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं और अधिकार दिए गए हैं। पात्र कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में 730 दिनों तक चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान घायल होने या दुर्घटना की स्थिति में निर्धारित नियमों के तहत विशेष सुविधाएं और वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। यह प्रावधान कर्मचारियों और उनके परिवारों की सुरक्षा एवं कल्याण को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।


रेलवे नियमों के अनुसार कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की छुट्टियां, चिकित्सा सुविधाएं और सेवा सुरक्षा से जुड़े कई अधिकार भी प्राप्त हैं। इन प्रावधानों का उद्देश्य कर्मचारियों को आवश्यकता के समय राहत देना और बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है.


