JPSC PT रिजल्ट से पहले बड़ा बदलाव, 6 सवालों के जवाब बदले और 1 प्रश्न ड्रॉप… अभ्यर्थियों में हलचल तेज

Advertisements

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (PT) की उत्तर कुंजी में एक बार फिर संशोधन किया है। आयोग ने इस बार छह प्रश्नों के उत्तर में बदलाव किया है, जबकि एक प्रश्न को पूरी तरह से ड्रॉप कर दिया गया है। संशोधित उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अब पीटी परिणाम जल्द घोषित किए जाने की संभावना है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आयोग द्वारा किए गए इस बदलाव के बाद अभ्यर्थियों में हलचल बढ़ गई है। संशोधित उत्तरों के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा, जिसे लेकर आयोग ने संकेत दिया है कि परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। इससे पहले भी उत्तर कुंजी में कई संशोधन किए जा चुके हैं, जिससे परीक्षा प्रक्रिया को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

अब सभी उम्मीदवारों की नजर JPSC के आधिकारिक परिणाम पर टिकी है, क्योंकि संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर ही फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी और सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

About The Author

See also  नशे के कारोबार पर लगाम नहीं, दो वर्षों में एनडीपीएस के 1586 मामले दर्ज

You may have missed