हनवारा थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति बैठक, अफवाहों पर रोक और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Advertisements

गोड्डा : हनवारा थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया और पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक में तय किया गया कि मुहर्रम जुलूस निर्धारित मार्ग और नियमों के अनुसार ही निकाला जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सूचना की तुरंत पुलिस को जानकारी देने की अपील की। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।

प्रशासन ने कहा कि माहौल बिगाड़ने या हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी समुदायों से आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई, ताकि मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

About The Author

See also  विसर्जन के दौरान मारपीट मामले में झामुमो नेता ने आरोपों को नकारा, उच्चस्तरीय जांच की मांग

You may have missed