धनबाद में अवैध ‘गोल्डन वेडिंग पैलेस’ पर बड़ी कार्रवाई का आदेश, तोड़फोड़ की तैयारी से हड़कंप



धनबाद :धनबाद नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से संचालित एक बैंक्वेट हॉल ‘गोल्डन वेडिंग पैलेस’ के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। जांच में यह सामने आने के बाद कि यह भवन नियमों के विपरीत संचालित हो रहा है, निगम ने इसके ध्वस्तीकरण (डेमोलिशन) का आदेश जारी कर दिया है।


जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम द्वारा की गई जांच में पाया गया कि संबंधित वेडिंग पैलेस के पास जरूरी अनुमति और वैध लाइसेंस नहीं है। इसके बाद प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन मानते हुए इसे हटाने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे इलाके में हलचल बढ़ गई है।
फिलहाल नगर निगम की ओर से आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है और जल्द ही अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है। इस आदेश के बाद स्थानीय स्तर पर हड़कंप की स्थिति बनी हुई है.


