खाद्य सुरक्षा पर बड़ी कार्रवाई, 24 दुकानों-प्रतिष्ठानों के खिलाफ 13 अगस्त को होगी सुनवाई
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 24 दुकानों और प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। इन प्रतिष्ठानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने रांची स्थित प्रयोगशाला की जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने संबंधित मामलों में कार्रवाई के लिए न्याय निर्णयन पदाधिकारी के पास आवेदन भेजे हैं।इन मामलों की सुनवाई एडीसी सह न्याय निर्णयन पदाधिकारी के समक्ष 13 अगस्त को निर्धारित की गई है। जांच में पनीर, लड्डू और अन्य प्रकार की मिठाइयों के नमूने शामिल थे। खाद्य पदार्थों के नमूने फेल होने के बाद संबंधित दुकानों और प्रतिष्ठानों के खिलाफ अब कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
Advertisements

Advertisements



