1 करोड़ से ज्यादा की ठगी का खुलासा, जमीन-कारोबार का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

जमशेदपुर : एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के आरोप में गोविंदपुर निवासी मनीष सिंह को सिदगोड़ा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उसने कारोबारी, कई पुलिस पदाधिकारियों और घर में काम करने वाली महिला समेत 30 से अधिक लोगों को जमीन और कारोबार का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की। गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही कई पीड़ित सिदगोड़ा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी फैज अहमद को अपनी शिकायतें बताईं। पुलिस के अनुसार, भुइयांडीह निवासी कारोबारी अर्जुन यादव से मनीष सिंह ने 49 लाख रुपये की ठगी की थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस मामले में 3 अप्रैल 2025 को सिदगोड़ा थाना में केस दर्ज हुआ था। केस के बाद आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। गोविंदपुर में रहने के दौरान उसने घर में काम करने वाली महिला को बैंक से लोन दिलाने का भरोसा देकर 1.50 लाख रुपये ठगे थे। शिकायत के बाद वह बर्मामाइंस और फिर सीतारामडेरा के पीपुल्स अकादमी स्कूल के पास किराये के मकान में रहने लगा, जहां गुप्त सूचना पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। ठगी की शिकार रिंकी देवी ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर रकम वापस दिलाने की मांग की। उनका आरोप है कि वर्ष 2024 में मनीष ने लोन दिलाने के नाम पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए और उनके नाम से फर्नीचर समेत अन्य सामान खरीद लिया। बाद में लोन की किस्त मांगे जाने पर उन्हें ठगी का पता चला, जिसके बाद गोविंदपुर थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी थी।

About The Author

You may have missed