नक्सली अभियान के बीच पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, 2 घंटे बाद ऐसे छूटी फोर्स

Advertisements

जमशेदपुर : पटमदा के बटालुका जंगल में शनिवार सुबह नक्सली अभियान के लिए गई पटमदा थाना पुलिस और कोबरा बटालियन को ग्रामीणों ने घेर लिया। करीब सुबह 7 बजे से 9.30 बजे तक पुलिसकर्मी ग्रामीणों के घेरे में रहे। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार को बटालुका गांव निवासी युधिष्ठिर महतो को पुलिस घर से पूछताछ के लिए थाने ले गई थी, लेकिन उसे अब तक नहीं छोड़ा गया था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शनिवार को अभियान के दौरान पुलिस कुछ ग्रामीणों को फिर पूछताछ के लिए थाने ले गई, जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और अभियान दल को घेर लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस नक्सलियों को पकड़ने में असफल हो रही है और इसके बजाय ग्रामीणों को परेशान कर रही है। उन्होंने युधिष्ठिर महतो समेत ग्रामीणों को छोड़ने तक पुलिसकर्मियों को गांव में ही रोकने की बात कही। काफी समझाने के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर करीब दो घंटे बाद युधिष्ठिर महतो और अन्य ग्रामीणों को छोड़ दिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जाने दिया। इसके बाद पुलिस और कोबरा बटालियन की फोर्स बटालुका गांव की ओर रवाना हुई।

About The Author

See also  एसआईआर में अनमैप्ड और विसंगति वाले वोटरों की सुनवाई जारी, 12 अक्टूबर तक बांटे गए नोटिस

You may have missed