टाटा मोटर्स कर्मियों के लिए बड़ा बदलाव, LTA अब हर महीने वेतन में जुड़ेगा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स प्रबंधन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच 19 मार्च को हुए ग्रेड रिवीजन समझौते के बाद कर्मचारियों की वेतन संरचना में कई बदलाव किए गए हैं। चार वर्षों में कुल 19,750 रुपये की मासिक वृद्धि तय हुई है। पहले वर्ष में 10,862 रुपये की बढ़ोतरी होगी, जिसमें बेसिक पे में 7,970 रुपये, एचआरए में 797 रुपये और एलटीए में 662 रुपये शामिल हैं। इस तरह एलटीए की राशि भी मासिक वेतन में शामिल होकर मिलेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

समझौते के तहत दूसरे वर्ष में 2,962 रुपये की वृद्धि होगी, जिसमें फिक्स्ड महंगाई भत्ते के 2,232 रुपये शामिल हैं। तीसरे और चौथे वर्ष में हाउस मेंटेनेंस, चिल्ड्रन हॉस्टल अलाउंस और पीसीए में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा पहले और दूसरे वर्ष में पीएफ से 1,234 रुपये तथा ग्रेच्युटी से 495 रुपये का अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। मेडिकल सपोर्ट स्कीम में अधिकतम क्लेम सीमा भी 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है, जबकि अप्रैल में होने वाली कटौती 500 रुपये से बढ़कर 2,000 रुपये होगी। कर्मचारियों को कुल क्लेम का 60% हिस्सा मिलेगा और लीव बैंक की सीमा 90 से बढ़ाकर 100 दिन कर दी गई है।

About The Author

See also  मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर कार्रवाई, कोर्ट परिसर में जेएनएसी ने कराया फॉगिंग

You may have missed