JPSC मेधा घोटाले में बड़ा एक्शन, CID ने 5 और आरोपियों को पकड़ा, कुल 19 गिरफ्तार
Advertisements

रांची : JPSC मेधा घोटाला मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन नई गिरफ्तारियों के बाद इस मामले में पकड़े गए आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 19 हो गई है। जांच एजेंसी मामले में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है और लगातार कार्रवाई जारी है। CID की जांच में परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी कथित गड़बड़ियों, ओएमआर शीट और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इससे पहले भी एजेंसी ने कई लोगों को गिरफ्तार किया था और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दस्तावेज व डिजिटल साक्ष्य जुटाए थे। जांच के दौरान आगे भी और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।
Advertisements



