हिमांशु हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 6 एसआईटी गठित, मुख्य आरोपी पर 2 लाख का इनाम

Advertisements

जमशेदपुर : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस ने आम लोगों से भी आरोपी के संबंध में सूचना देने की अपील की है और सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और जांच तेज कर दी गई है।

About The Author

See also  एक्सेलेंसिया 2026 में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, न्यूज रूम में विजेता और डांस में उपविजेता

You may have missed