CGL पेपर लीक जांच में बड़ा एक्शन, 20 और संदिग्ध अभ्यर्थी तलब; अब तक 8 गिरफ्तार

Advertisements

रांची : झारखंड सीजीएल 2023 के कथित पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने सोमवार को 20 और संदिग्ध अभ्यर्थियों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया। एसआईटी ने सभी के बयान दर्ज किए। इससे पहले टीम करीब 150 अभ्यर्थियों और अन्य संदिग्धों को नोटिस देकर उनसे विस्तार से पूछताछ कर चुकी है। जांच में जिन अभ्यर्थियों के खिलाफ गड़बड़ी के पर्याप्त साक्ष्य मिल रहे हैं, उनकी तत्काल गिरफ्तारी की जा रही है। अब तक एसआईटी आठ अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

परीक्षा कराने वाली एजेंसी वेबल और आईसीएन से जुड़े कर्मचारी सोमांश प्रकाश और राहुल को सीआईडी ने पांच दिन की रिमांड पर लिया था। दोनों की रिमांड अवधि मंगलवार को समाप्त हो रही है। पूछताछ के दौरान सीआईडी को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर जांच का दायरा और बढ़ाया गया है। रिमांड खत्म होने के बाद दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा और इसके बाद उन्हें जेल भेजे जाने की संभावना है। कथित पेपर लीक मामले में सीआईडी थाना में एक जनवरी 2025 को कांड संख्या 01/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

About The Author

See also  40वें जमशेदपुर बुक फेयर का 20 नवंबर से होगा आयोजन

You may have missed