दलमा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हथियारों का जखीरा बरामद
Advertisements

जमशेदपुर : दलमा इलाके में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान जंगल क्षेत्र से हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं। बरामद सामान में INSAS राइफल, AKM राइफल के राउंड समेत अन्य हथियार और सामान शामिल हैं।सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। जांच के दौरान मिले हथियारों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद हथियार किस संगठन या दस्ते से जुड़े हैं और इन्हें कहां इस्तेमाल किया जाना था।
Advertisements



