पोटका में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बिना चालान हाईवा जब्त

0
Advertisements
Advertisements

पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हाता–हल्दी पोखर मुख्य पथ पर मंगलवार तड़के प्रशासन ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। निकिता बाला (अंचल अधिकारी, पोटका) ने सुबह करीब 5:30 बजे औचक जांच के दौरान बिना चालान बालू ले जा रही एक हाईवा को जब्त किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जब्त वाहन संख्या JH05AD-6872 में लगभग 500 सीएफटी बालू लोड पाया गया, लेकिन मौके पर कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद सीओ ने तुरंत कोवाली पुलिस को सूचना दी और वाहन को थाना ले जाने का निर्देश दिया।

कार्रवाई के समय अंचल निरीक्षक शांति राम सारंगी और राजस्व कर्मचारी संजय महतो भी मौजूद रहे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय बालू माफिया में हड़कंप देखा गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पोटका–कोवाली क्षेत्र में अवैध खनन और बिना चालान परिवहन के खिलाफ निगरानी लगातार जारी रहेगी। सीओ निकिता बाला ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

स्थानीय निवासियों ने इस कदम का स्वागत किया है। लंबे समय से अवैध बालू तस्करी से परेशान लोगों का कहना है कि ऐसी कार्रवाइयों से प्रशासन पर भरोसा बढ़ा है और आगे भी सख्ती की उम्मीद है।

See also  जनगणना 2027 हेतु स्व-गणना प्रक्रिया में नागरिकों की सहभागिता की अपील

Thanks for your Feedback!

You may have missed