देवघर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 20 किलो से ज्यादा गांजा बरामद; 6 गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

देवघर : जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.760 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। छापेमारी के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बाइक, तीन मोबाइल फोन, 28,500 रुपये नकद और अन्य सामान भी जब्त किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जसीडीह रेलवे स्टेशन के पीछे चटर्जी बगान और कुंडा थाना क्षेत्र के नैयाडीह मैदान स्थित झाड़ी-जंगल में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान बैग और बाइक से कुल 10 पैकेट में रखा गया गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में देवघर और बिहार के लखीसराय व जमुई जिले के लोग शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दो आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। मामले में जसीडीह थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

See also  झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, एक सप्ताह तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed