डाडासीबा में ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा, चालक फंसा—ग्रामीणों की मदद से बची जान

0
Advertisements
Advertisements

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के डाडासीबा क्षेत्र में एक ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद चालक वाहन के नीचे फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर सड़क पर चलते समय अचानक असंतुलित हो गया और पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। गनीमत यह रही कि समय रहते चालक को निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  ट्रेनों की लेटलतीफी पर रेलवे की सफाई, सीनियर DCM ने बताए कारण और समाधान

Thanks for your Feedback!

You may have missed