एनजीओ को सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर 3 करोड़ की साइबर ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Oplus_16908288

Advertisements

जमशेदपुर : एनजीओ को सीएसआर फंड दिलाने का झांसा देकर करीब तीन करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को आदित्यपुर से गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि रीना पाण्डेय की शिकायत पर साइबर अपराध थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने HOPE-HELP FOR ALL FOUNDATION के नाम पर एक्सिस बैंक में चालू खाता खुलवाया और सत्यापन के बहाने चेकबुक व सिम कार्ड अपने कब्जे में लेकर महज पांच दिनों के भीतर करीब तीन करोड़ रुपये का लेन-देन किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नामजद आरोपी अमन कुमार सिंह उर्फ रघु ने दिसंबर 2025 में एनजीओ प्रतिनिधि को बहला-फुसलाकर बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज और सिम कार्ड लेकर लखनऊ पहुंचकर अपने साथियों के साथ इस साइबर ठगी को अंजाम दिया। साथ ही यह भी सामने आया कि उसने अक्टूबर 2025 में पीड़िता की ई-मेल आईडी और इंटरनेट बैंकिंग का एक्सेस भी अपने मोबाइल में ले लिया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 वर्षीय अमन कुमार सिंह उर्फ रघु को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया का रहने वाला है और वर्तमान में आदित्यपुर के हरिओम नगर में रह रहा था। आरोपी के पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और इस साइबर गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

About The Author

You may have missed