उषा मार्टिन विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, प्रो. रजनी कांत संभालेंगे जिम्मेदारी

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : उषा मार्टिन विश्वविद्यालय ने प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और एफआरएससी (FRSC) से सम्मानित प्रो. रजनी कांत को अपना नया कुलपति नियुक्त किया है। वर्तमान में वे जम्मू विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में वरिष्ठ प्रोफेसर हैं। शिक्षण, अनुसंधान और विश्वविद्यालय प्रशासन में 30 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने संघनित पदार्थ भौतिकी और एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रो. रजनी कांत ने जम्मू विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की और डीएसटी-BOYSCAST फेलोशिप के तहत ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (यूके) में पोस्ट-डॉक्टोरल शोध किया। वे रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री, लंदन के फेलो भी हैं। अब तक वे 32 पीएचडी और 51 एमफिल शोधार्थियों का मार्गदर्शन कर चुके हैं, 500 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित कर चुके हैं तथा 18 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजनाओं का सफल नेतृत्व किया है। विज्ञान और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें आठ राष्ट्रीय और चार अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन में भी उनका लंबा अनुभव रहा है। वे डीन (रिसर्च स्टडीज), डीन (कॉलेजेज), परीक्षा नियंत्रक, दूरस्थ शिक्षा निदेशक और विभागाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उषा मार्टिन विश्वविद्यालय का कार्यभार संभालने से पहले वे भोपाल स्थित रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलपति थे। विश्वविद्यालय परिवार ने उनका स्वागत करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संस्थान शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

About The Author

You may have missed