महुआडांड पुलिस की बड़ी सफलता: 80 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा, भेजा गया जेल, तत्परता से कार्रवाई कर पीड़िता को दिलाया न्याय का भरोसा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड (लातेहार):  आर्थिक अपराधों पर नकेल कसते हुए महुआडांड पुलिस ने 80 लाख रुपये की सनसनीखेज धोखाधड़ी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

क्या है पूरा मामला

थाना कांड संख्या 26/26, दिनांक 23/05/2026 के तहत BNS की धारा 316(2)/318(4) में दर्ज इस मामले में पीड़िता रोसकिरण केरकेट्टा, पति प्रदीप टोप्पो,अंबवाटोली, थाना महुआडांड, लातेहार ने 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

कौन है गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश कुमार रजक, उम्र 39 वर्ष, पिता किशुन रजक के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम जोराडार, थाना+जिला गुमला का निवासी है और वर्तमान में एतवार बाजार, थाना रातू, जिला रांची में रह रहा था। पुलिस ने 24/05/2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार किया।

कैसे हुई कार्रवाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने सुनियोजित तरीके से 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर राशि का गबन किया था। शिकायत मिलते ही महुआडांड पुलिस ने तकनीकी और मानवीय इंटेलिजेंस के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को ट्रेस कर दबोच लिया।

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा

महुआडांड थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा, आम जनता की गाढ़ी कमाई की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है। शिकायत मिलते ही विशेष टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। महुआडांड पुलिस आर्थिक अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है हमारा प्रयास है कि पीड़िता को जल्द से जल्द पूरी राशि रिकवर कराकर वापस दिलाई जाए। नागरिक निश्चिंत रहें।”

See also  टाटा स्टील कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, आज जारी होगी वेज रिवीजन की फिटमेंट स्लिप

आगे की कार्रवाई

महुआडांड पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में गहन जांच जारी है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल कर रही है ताकि गिरोह में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है और आर्थिक अपराधियों में कानून का खौफ साफ दिख रहा है.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed