शिलान्यास के ढाई महीने बाद भी लिंक रोड का काम शुरू नहीं, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

Advertisements

धालभूमगढ़ : पथ निर्माण विभाग से बनने वाली धालभूमगढ़ लिंक रोड का शिलान्यास हुए करीब ढाई महीने बीत चुके हैं, लेकिन निर्माण कार्य अब तक शुरू नहीं हुआ है। यह सड़क एनएच सर्विस रोड से रेलवे स्टेशन की ओर जाती है। इसकी सामान्य मरम्मत और कालीकरण किया जाना है। सड़क की लंबाई 270 मीटर और चौड़ाई चार मीटर है, जबकि योजना की प्राक्कलित राशि 8.13 लाख रुपये है। निर्माण की जिम्मेदारी उर्मिला कंस्ट्रक्शन एसोसिएट को दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

12 जुलाई 2026 को विधायक सोमेश चंद्र सोरेन और सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ बेहरा की मौजूदगी में कालीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया था। उस समय ठेकेदार ने दो-तीन दिनों में काम शुरू करने की बात कही थी, लेकिन ढाई महीने बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क नन प्लान योजना 2024-25 के तहत स्वीकृत है। उन्होंने निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए भ्रष्टाचार की आशंका भी जाहिर की और विभाग से जल्द काम शुरू कराने की मांग की है।

जिला पार्षद हेमंत मुंडा ने कहा कि रेलवे स्टेशन और एनएच के बीच स्थित इस प्रमुख सड़क से रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। उन्होंने सड़क की लंबाई और चौड़ाई में कमी किए बिना प्राक्कलन के अनुसार काम पूरा कराने की मांग की। वहीं, पथ निर्माण विभाग के जेई अफरोज आलम ने बताया कि बारिश के कारण निर्माण कार्य में बाधा आई है और बारिश रुकते ही काम पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान चार मीटर चौड़ी सड़क पर ही कालीकरण होगा, क्योंकि चौड़ाई बढ़ाने में कई तकनीकी दिक्कतें आएंगी।

About The Author

You may have missed