संविधान दिवस पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय जामडीह में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

नीमडीह (सरायकेला) : संविधान दिवस के अवसर पर नीमडीह प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय जामडीह में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पीएलवी शुभंकर महतो ने छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारी देते हुए कहा कि कानून की जानकारी न होने पर लोग अन्याय और अत्याचार का शिकार हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह कानून के बारे में जानकारी रखें, ताकि अपनी संपत्ति और जीवन की सुरक्षा कर सकें।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पीएलवी ने यह भी बताया कि मौलिक अधिकार हमारे हक की रक्षा करते हैं, जबकि मौलिक कर्तव्य हमें हमारी जिम्मेदारियों का एहसास कराते हैं। शिविर के दौरान कानूनी पस्तिका और पर्चियां वितरित की गईं, जिससे छात्र-छात्राओं को कानूनी विषयों पर अधिक जानकारी मिली।

इस कार्यक्रम में पीएलवी साधन महतो, महेन्द्र पारित, घासिराम हेम्ब्रम, दिवानी दिपाली गोप, लक्ष्मी दास, सुसमिता कुमारी, निसा कुमारी, संषोसी सिंह, राहुल तुन्तुवाई और गुरुपद गोप सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित थे।

See also  एसबीयू में हुआ शानदार प्लेसमेंट, 300 से अधिक छात्रों का चयन

Thanks for your Feedback!

You may have missed