वैज्ञानिक प्रशिक्षण से लाह उत्पादन पांच गुना बढ़ा, बिक्री मूल्य भी हुआ दोगुना

Advertisements

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में लाह उत्पादन से जुड़े किसानों ने वैज्ञानिक प्रशिक्षण और आधुनिक तकनीक अपनाकर उत्पादन में लगभग पांच गुना वृद्धि दर्ज की है। जोहार वन उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड, चाईबासा की ओर से 50 किसानों को दिए गए विशेष प्रशिक्षण के बाद उनकी आमदनी में भी स्पष्ट बढ़ोतरी हुई है। सहकारिता विभाग की इस पहल से पारंपरिक वन उत्पाद आधारित आजीविका को नया और टिकाऊ स्वरूप मिल रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय कीट विज्ञान अनुसंधान संस्थान, रांची के वैज्ञानिकों ने सहकारिता विभाग के सहयोग से चक्रधरपुर में किसानों को प्रशिक्षण दिया। उन्हें लाह उत्पादक एवं पोषक वृक्षों के चयन, लाह कीट पालन की वैज्ञानिक प्रक्रिया, रखरखाव और कटाई की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक किसान को 5 किलोग्राम लाह बीज और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। समिति के अध्यक्ष जगदीश सुंडी के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक लगभग ₹10 लाख की लाह बेची जा चुकी है। किसान प्रेमगान सुंडी ने भी प्रशिक्षण के बाद ₹1.20 लाख की बिक्री की है।

प्रशिक्षित किसानों का उत्पादन लगभग पांच गुना बढ़ा है। पहले लाह ₹450-500 प्रति किलोग्राम बिकती थी, जबकि अब वही उत्पाद ₹900-1000 प्रति किलोग्राम में बेचा जा रहा है। जिला सहकारिता पदाधिकारी अमिता कुमारी ने कहा कि समिति के माध्यम से किसानों को संगठित कर वैज्ञानिक प्रशिक्षण और तकनीकी सहयोग दिया जा रहा है। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने इसे पारंपरिक ज्ञान, आधुनिक तकनीक और सहकारिता की सामूहिक शक्ति का उदाहरण बताया।

 

About The Author

You may have missed