केपी तिवारी बने सरायकेला इंटक के नए जिला अध्यक्ष, कहा- शोषित मजदूरों को दिलाएंगे हक

Advertisements

सरायकेला / जमशेदपुर:- झारखंड प्रदेश इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने रविवार को अपने आवासीय कार्यालय पर झारखंड के 5 जिलों के नए जिलाध्यक्ष को नियुक्ति पत्र सौंपा ,इसी कड़ी में सरायकेला खरसावां जिला इंटक का नया जिला अध्यक्ष वरीय कांग्रेसी नेता केपी तिवारी को बनाया गया, इस मौके पर जिला अध्यक्ष केपी तिवारी ने कहा कि वे शोषित मजदूरों की हक और आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे, इस मौके पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष, धनबाद जिला अध्यक्ष ,गिरिडीह जिला अध्यक्ष समेत ग्रामीण जिला अध्यक्ष को भी नियुक्ति पत्र सौंपा गया और इंटक को मजबूत करने का निर्देश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में इंटक के सम्मानित अध्यक्ष राकेश्वर पांडे जी के द्वारा इनके आवासीय कार्यालय पर झारखंड के पांच जिला इंटक अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र दिया गया। जिसमें सरायकेला-खरसावां जिला इंटक के लिए नवमनोनित अध्यक्ष के. पी तीवारी जी को नियुक्त पत्र, जमशेदपुर महानगर से इंटक के नवमनोनित अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को नियुक्ति पत्र,धनबाद जिला से इंटक अध्यक्ष अभिजीत राज को नियुक्ति पत्र, गिरिडीह जिला से इंटक अध्यक्ष बलराम यादव को नियुक्ति पत्र, जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र जिला इंटक अध्यक्ष शमशेर खान को नियुक्ति पत्र दिया गया।

About The Author

See also  सोना देवी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का भव्य समापन

You may have missed