जानिए कौन है नंदिनी गुप्ता, जो मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व…

0
Advertisements

लोक आलोक सेंट्रल डेस्क:“एक सपना, जो 10 साल की उम्र में देखा गया था, अब भारत के लिए गर्व का कारण बनने जा रहा है।”

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

तेलंगाना में मई 2025 में आयोजित होने जा रही 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी नंदिनी गुप्ता, जिन्होंने अप्रैल 2023 में आयोजित फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड प्रतियोगिता में जीत हासिल की थी। नंदिनी राजस्थान की रहने वाली हैं और उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए देशभर के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों के बीच जीत दर्ज की।

राजस्थान के कोटा में वर्ष 2004 में जन्मी नंदिनी गुप्ता वर्तमान में मुंबई के लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नंदिनी ने बताया था कि उन्होंने महज़ 10 साल की उम्र में ही मिस इंडिया बनने का सपना देखा था, और आज वह सपना पूरे भारत के गर्व में तब्दील हो चुका है।

फेमिना मिस इंडिया 2023 के मंच पर जब नंदिनी से पूछा गया कि वह खुद को बदलना चाहेंगी या दुनिया को, तो उन्होंने बेहद संजीदा जवाब दिया –

“मैं खुद को बदलना चाहूंगी, क्योंकि जैसे सराहना घर से शुरू होती है, दान भी घर से शुरू होता है, वैसे ही बदलाव भी खुद से शुरू होता है। जब आप खुद में बदलाव लाने की ताकत रखते हैं, तभी आप दुनिया को भी बदल सकते हैं।”

उनके इस जवाब ने ना सिर्फ जजों को प्रभावित किया, बल्कि पूरे दर्शक वर्ग में एक गहरी छाप छोड़ी। मिस वर्ल्ड संस्था ने भी उनकी इस सोच की सराहना करते हुए लिखा है कि नंदिनी बदलाव को आत्मसात करने और उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प रखती हैं।

अब जब पूरी दुनिया की नजरें मिस वर्ल्ड 2025 पर होंगी, तब भारत की ओर से नंदिनी गुप्ता उस मंच पर अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और भारतीय संस्कृति की गरिमा को लेकर उतरेंगी। देखना दिलचस्प होगा कि यह कोटा की बेटी कैसे विश्व मंच पर भारत का परचम लहराती है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed