Kharsawan: पेड़ के फंदे में झूलती हुई मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस….

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

खरसावां : खरसावां थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव के पास में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे में झूलते हुए अवस्था में मिला. जिसे देखने स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

बता दे मृतक की पहचान बांदियासाई गांव के सुरज बांदिया उर्फ गोविंदा (19) के रुप में की गयी है. शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने पर खरसावां थाना प्रभारी पिंटू महथा दल-बल के साथ पहुंच कर मामले की जानकारी ली. इसके पश्चात शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिये सरायकेला भेज दिया गया.

 

थाना प्रभारी पिंटू महथा ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया खुदकूशी करने सा प्रतित होता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या की घटना मानते हुए यूडी केस भी दर्ज कर लिया है और आगे जांच की जा रही है.

See also  पेयजल व्यवस्था पर निगम बोर्ड बैठक में उठा बवाल, जिंदल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को हटाने की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed