करणी सेना युवा ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस सह सम्मान समारोह

Advertisements

जमशेदपुर :- आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के शुभ अवसर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जमशेदपुर महानगर की युवा इकाई के अध्यक्ष राजीव चौहान के नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया जिसमें करणी सेना ने स्वामी जी के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से करणी सेना के प्रदेश संयोजक बिनय सिंह,हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि सिंह,करणी सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरि सिंह राजपूत आदि उपस्थित थे। सभी लोगो ने स्वामी विवेकानंद जी के बताये मार्ग पर चलते हुए समाज हित एवं राष्ट्र हित मे कार्य करने का संकल्प लिया।साथ ही क्षत्रिय समाज के युवा जिन्हें हाल ही में युवा काँग्रेस में नूतन दायित्व मिला व समाज के युवा व्यवसायियो को सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य रूप से युवा कांग्रेस से संजीव रंजन सिंह,सत्यम सिंह,सीबू सिंह,नीरज सिंह,राजा सिंह,रोहन सिंह,भवानी सिंह,चन्दन सिंह,और युवा व्यवसायी राज सिंह चौहान को समाज मे बेहतर कार्य करने के लिए करणी सेना द्वारा भगवा वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष राजीव चौहान ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश मीडिया प्रभारी हरि सिंह राजपूत ने किया।।।
कार्यक्रम को सफल बनाने में करणी सेना के रंजन सिंह,शुभम सिंह गहरवार,विकास सिंह,रोहित सिंह,राजकुमार सिंह,विक्रम सिंह,साकेत उज्जैन,रोशन सिंह,प्रवीण सिंह राजपूत,अविनाश सिंह,अंचल सिंह राजपूत,अंकित चौहान,हिमांशु सिंह, नीतीश सिंह,अंकेश,शिवम आदि सदस्य उपस्थित थे।।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed