कपाली: सतनाला डैम में नहाने के दौरान कदमा का युवक डूबा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

चांडिल। कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो स्थित सतनाला डैम में नहाने के दौरान युवक राहुल मंडल (21 वर्ष) की डूबने से मौत हो गई। मृतक राहुल मंडल मूल रूप से जमशेदपुर के बागबेड़ा का रहने वाला था। फिलहाल वह कदमा के भाटिया बस्ती में भाड़े के मकान में रहकर पेंटिंग का काम कर रहा था। सोमवार सुबह राहुल का शव डैम में तैरता मिला। पुलिस सतनाला डैम पहुंचकर मामले की छानबीन की जानकारी के मुताबिक राहुल मंडल एक वर्ष पूर्व ही प्रेम विवाह किया था और वह अपनी पत्नी के साथ कदमा भाटिया बस्ती में भाड़े के मकान में रह रहा था। रविवार देर शाम अपने चार दोस्तों के साथ नहाने के लिए कपाली के डोबो स्थित सतनाला डैम गया था। जहां चारों दोस्तों ने नहाने के दौरान खूब मौज मस्ती की। नहाने के दौरान राजू मंडल लापता हो गया। देर शाम तक काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला। इसके बाद दोस्तों ने इसकी सूचना राहुल के पत्नी समेत पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल की तलाश में जुट गई पर अंधेरा होने की वजह से राहुल का पता नही चल पाया। सुबह करीब सात बजे राहुल मंडल शव डैम में तैरता नजर आया। जिसके बाद कदमा भटिया बस्ती में मातम पसर गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, एक सप्ताह तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Thanks for your Feedback!

You may have missed