पत्नी को लाने गया था कदमा, हो गई मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत एलआईजी फ्लैट में अपनी पत्नी को ससुराल से लाने गए निखिल रॉय की मौत हो गई. इस घटना में निखिल के साले विक्की और सन्नी भी घायल हो गए. निखिल पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. सूचना पाकर निखिल की मां पापू रॉय एमजीएम अस्पताल पहुंची. उन्होंने बताया कि निखिल ने कदमा निवासी हनी सिंह से 2017 में भागकर प्रेम विवाह किया था. निखिल काफी शराब का सेवन करता था इससे तंग आकर उसकी पत्नी गुरुवार को मायके चली गई थी. वह बीती रात पत्नी को लाने ससुराल गया था वहां रात को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घायल कर दिया था. ससुराल वालों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने रात भर उसे थाने में रखा. आज सुबह थाना से छूटने के बाद वह फिर से अपने ससुराल चला गया था जहां ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी. वहीं मामले को लेकर मृतक के साले विक्की ने बताया कि निखिल घर में आकर हंगामा कर रहा था और खुद पर धारदार हथियार से वार कर लिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  कस्तूरबा स्कूल की 7 छात्राएं चिकन पॉक्स से संक्रमित, घर भेजकर किया आइसोलेट; आज लगेगा मेडिकल कैंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed