अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड ने जीते 4 पदक, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने बढ़ाया गौरव

Advertisements

जमशेदपुर : वर्ल्ड फेडरेशन फॉर योगासन स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएफवाईएस) की अंतरराष्ट्रीय एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप-2026 में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में कुल 4 पदक जीते। अंडर-10 बालक वर्ग में रक्षित झा ने पारंपरिक तथा कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में अनाभ्या आयशा ने पारंपरिक तथा कलात्मक एकल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अंडर-17 बालिका वर्ग में नंदिनी रॉय ने पारंपरिक तथा कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में रजत पदक जीता। महिला 40 से 50 आयु वर्ग में स्मिकी सरकार ने भी रजत पदक हासिल कर झारखंड की पदक तालिका में योगदान दिया। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों से झारखंड ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

डब्ल्यूएफएफ के अध्यक्ष अंशु सरकार ने सभी प्रतिभागियों और पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह प्रदर्शन पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों से भविष्य की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत जारी रखने का आह्वान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

About The Author

See also  रांची-धनबाद में दूसरे बिजली वितरण लाइसेंसी की संभावना पर चर्चा, अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं

You may have missed