झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने भरा नामांकन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के कार्यालय में 12 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने अपना नामांकन पत्र दो प्रतियों में दाखिल किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

नामांकन प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अंबुजनाथ, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी शिवनारायण सिंह और आलोक दुबे की उपस्थिति में पूरी की गई।

इस अवसर पर जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए। इनमें तापस कुमार मित्रा, त्रिलोकी नाथ ओझा, रमाशंकर पांडेय, जन्मेजय सिंह, अक्षय कुमार झा और बसंत मिश्रा शामिल रहे।

नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे। इनमें अधिवक्ता रमेश प्रसाद, मिथिलेश सिंह, झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता भरत झा, अशोक कुमार शुक्ला, अमित कुमार चतुर्वेदी के साथ-साथ बोकारो बार संघ से रविंद्र कुमार तथा सरायकेला और चाईबासा बार संघ के कई अधिवक्ता भी मौजूद रहे।

नामांकन के बाद उपस्थित अधिवक्ताओं ने वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान बार काउंसिल चुनाव को लेकर उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।

See also  गर्भवती महिला हत्याकांड के विरोध में सड़क जाम मामले में सांसद और विधायक समेत सात लोगों पर प्राथमिकी

Thanks for your Feedback!

You may have missed