झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ आदित्यपुर ने थाना परिसर में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 70 लोगों ने उठाया लाभ

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज मंगलवार को आदित्यपुर थाना प्रभारी के आग्रह पर झारखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ आदित्यपुर के पहल पर एएसजी अस्पताल के तत्वाधान में एक मेडिकल टीम डा फहीम काजमी, डॉ नजीबुल हसन, डॉ हर्ष कुमार, एंड डॉ विपल्व के द्वारा थाना परिसर में शिविर लगाया गया. शिविर में लगभग 70 लोगों का विजन टेस्ट, रीफ्रैक्शन एंड मोतियाबिंद के मरीजों को चिंहित किया गया. जिनको मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई उन्हें आपरेशन के लिए अस्पताल रेफर किया गया जहाँ उनका आपरेशन राज्य कर्मी योजना के तहत फ्री किया जायेगा. इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गमहरिया की डॉ सावर्णि मजमूदार तथा एएनएम नीली संगा के द्वारा सुगर और ब्लडप्रेशर की जांच की गई. बता दें कि आदित्यपुर थाना के एक पुलिस कर्मी को पिछले चक्कर आया था. ज्यादातर नार्मल मिले और कंट्रोल स्तर पर थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में आरक्षी निरीक्षक सह थाना प्रभारी अंजनी कुमार, एस आई सुनील कुमार सिंह एसआई सुषमा कुमारी, असलम अंसारी के आलावा संघ के अध्यक्ष रवींद्र नाथ चौबे, बिजय नारायण पांडेय, सुरेश सिंहा, संध्या प्रधान, एस एस मिश्रा, रणवीर कुमार सिंह, के के झा, भगवान् झा, टी वी आर राजू उपस्थित होकर सहयोग किये.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed