झारखंड बिजली निगम वित्तीय वर्ष 2026-27 में खरीदेगी 8708.23 करोड़ की बिजली, 2031 तक कॉस्ट बढ़कर होगा 12781.87 करोड़, झारखंड को मिलेगी भूटान की भी बिजली

0
Advertisements

Saraikela: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम (JBVNL) वित्तीय वर्ष 2026-27 में 8708.23 करोड़ की बिजली खरीदेगा. जिसकी लागत वित्तीय वर्ष 2030-31 में बढ़कर 12781.87 करोड़ हो जाएगी. JBVNL ने जो बिजनेस प्लान झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को सौंपा है, उसके मुताबिक, पतरातू के यूनिट नंबर वन से वित्तीय वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1721.54 करोड़, वित्तीय वर्ष 2027-28 में 1779.60 करोड़, वित्तीय वर्ष 2028-29 में 2088.05 करोड़, वित्तीय वर्ष 2029-30 में 2424.62 करोड़ और वित्तीय वर्ष 2030-31 में 2855.84 करोड़ की बिजली खरीदी जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

* पतरातू के यूनिट नंबर दो से भी बिजली खरीदने की योजना-

JBVNL पतरातू के यूनिट नंबर दो से भी बिजली खरीदेगा. इस यूनिट से वित्तीय वर्ष 2026-27 में 850.87 करोड़, वित्तीय वर्ष 2027-28 में 1690.14 करोड़, वित्तीय वर्ष 2028-29 में 2061.89 करोड़, वित्तीय वर्ष 2029-30 में 2487.05 करोड़ और वित्तीय वर्ष 2030-31 में 2906.13 करोड़ की बिजली खरीदी जाएगी. वहीं नार्थ कर्णपुरा से वित्तीय वर्ष 2026-27 में 757.92 करोड़, वित्तीय वर्ष 2027-28 में 795.81 करोड़, वित्तीय वर्ष 2028-29 में 835.6 करोड़, वित्तीय वर्ष 2029-30 में 877.38 करोड़ और वित्तीय वर्ष 2030-31 में 921.25 करोड़ की बिजली खरीदने की योजना है.

* झारखंड में आएगी भूटान की बिजली-

झरखड में भूटान की भी बिजली आएगी. यह जल विद्यूत परियोजना भूटान के ट्रोंगसा जिले में मंगदेछू नदी पर है. इस हाइड्रेल प्रोजेक्ट से वित्तीय वर्ष 2026-27 में 20.35 करोड़, वित्तीय वर्ष 2027-28 में 21.37 करोड़, वित्तीय वर्ष 2028-29 में 22.44 करोड़, वित्तीय वर्ष 2029-30 में 23.56 करोड़ और वित्तीय वर्ष 2030-31 में 24.74 करोड़ की बिजली खरीदी जाएगी.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed